देश

Delhi: पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत

शक एक ऐसी बिमारी है जो इंसान के मन में ऐसा जहर घोलती है जो बेहद घातक साबित होती है. कई बार रिश्ते टूटते हैं तो कई बार अपराध होता है. एक ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. जहां पर एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. उसे शक था कि उसकी पत्नी पर पिता में अवैध संबंध हैं. घटना पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की है. जहां पर दिवाली के दिन शनिवार दोपहर आरोपी अवधेश और उसके पिता में खूब झगड़ा हुआ. झगड़ा धीरे-धीरे उग्र रूप धारण कर लिया. इस दौरान आरोपी अवधेश के सिर पर खूनसवार हो गया. उसने अपने पिता पर तराजू के बट्टे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

Delhi: पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर ( फाइल फोटो )

नई दिल्ली:- शक एक ऐसी बिमारी है जो इंसान के मन में ऐसा जहर घोलती है जो बेहद घातक साबित होती है. कई बार रिश्ते टूटते हैं तो कई बार अपराध होता है. एक ऐसा ही मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. जहां पर एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. उसे शक था कि उसकी पत्नी पर पिता में अवैध संबंध हैं. घटना पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की है. जहां पर दिवाली के दिन शनिवार दोपहर आरोपी अवधेश और उसके पिता में खूब झगड़ा हुआ. झगड़ा धीरे-धीरे उग्र रूप धारण कर लिया. इस दौरान आरोपी अवधेश के सिर पर खूनसवार हो गया. उसने अपने पिता पर तराजू के बट्टे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवधेश और उसके 60 साल के पिता में अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था. अवधेश दिल्ली में सब्जी बेचने का काम किया करता था. घर में उसकी पत्नी, पिता और एक भाई रहा करते थे. दिवाली के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और उसके बाद अवधेश ने हमलावर हो गया और पास में रखे बटखरे से उसने अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. Bihar: बिहार में 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव को बक्से में छिपाया.

आरोपी अवधेश ने इस दौरान अपने पिता को बटखरे से मार के अधमरा कर दिया. लेकिन उसके बाद भी उसके अंदर का जानवर शांत नहीं हुआ और उसने पास में रखे चुन्नी से पिता का गला घोंट दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. वहीं, जब शाम को छोटा भाई घर लौटा तो घर में पिता को लहूलुहान पाया. जिसके बाद उसने पुलिस को कॉल किया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामलें की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).