देश

UP Shocker: बागपत में बेटे ने पिता और दो बहनों की धारदार हथियार से की हत्या, संम्पत्ति से हो गया था बेदखल

संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

UP Shocker: बागपत में बेटे ने पिता और दो बहनों की धारदार हथियार से की हत्या, संम्पत्ति से हो गया था बेदखल
(Photo Credit : Pixabay)

बागपत, 15 अगस्त: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत जिले (Baghpat) के बड़ौत थाना क्षेत्र में रविवार की रात दिल दहलाने वाली वारदात हुई. संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने पिता और दो सगी बहनों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) बागपत नीरज जादौन ने बताया कि सोमवार सुबह शशिप्रभा नाम की महिला ने बड़ौत पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे अमर उर्फ लक्ष्य ने अपने पिता बृजपाल (60) और बहन अनुराधा (17) व ज्योति (24) की रात में सोते समय हत्या कर दी. Independence Day2022: पोल पर तिरंगा बांधने के दौरान यूपी के व्यक्ति की मौत

जादौन के कहा कि, सूचना पर पुलिस दल ने घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण किया और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया. उन्होंने बताया कि बड़ौत की चौधरान पट्टी के रहने वाले बृजपाल ने गलत चाल-चलन के चलते कुछ दिन पहले बेटे अमर को संपत्ति से बेदखल कर दिया था.

उन्होंने बताया कि अमर अपने पिता के इस फैसले से नाराज था और उसने रविवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर पिता और दोनों बहनों की हत्या कर दी.

जादौन के अनुसार, शशिप्रभा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज की है.

उन्होंने बताया कि आरोपी अमर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया और पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).