देश

Aaj Ka Mausam, 14 June 2025: कहीं मूसलधार बारिश, तो कहीं लू का कहर; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम (Watch Video)

देशभर में आज, 14 जून, 2025 को मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला नजर आने वाला है. एक तरफ जहां दक्षिण और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून पूरे जोर के साथ सक्रिय हो चुका है, वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लू और गर्म हवाएं अभी भी लोगों की परीक्षा ले रही हैं.

Aaj Ka Mausam, 14 June 2025: कहीं मूसलधार बारिश, तो कहीं लू का कहर; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम (Watch Video)
Photo- @Indiametdept/X

आज का मौसम, 14 जून 2025ं: देशभर में आज, 14 जून, 2025 को मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला नजर आने वाला है. एक तरफ जहां दक्षिण और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मानसून पूरे जोर के साथ सक्रिय हो चुका है, वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लू और गर्म हवाएं अभी भी लोगों की परीक्षा ले रही हैं. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. 14 जून को खासकर केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से ज्यादा) हो सकती है.

तेज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है, जिससे समुद्र तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढें: Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

14 जून के लिए मौसम का पूर्वानुमान

पश्चिम भारत में भी जोर पकड़ता मानसून

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कोंकण क्षेत्र में मानसून की रफ्तार तेज होती जा रही है. 14 जून को मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा में तो 13 से 16 जून तक कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने को कहा है.

उत्तर भारत अब भी तप रहा है गर्मी में

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में 13 और 14 जून को भीषण गर्मी और लू चलने के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है. कई जगहों पर ‘सिवियर हीट वेव’ यानी गंभीर लू की स्थिति बन सकती है. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रातें भी गर्म बनी रह सकती हैं.

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बदलेगा मौसम

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 जून से मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. ओडिशा में भारी बारिश के आसार हैं और बंगाल व झारखंड में भी बादल जमकर बरस सकते हैं. पूर्वोत्तर भारत जैसे असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी जोरदार बारिश जारी रहेगी. 16 से 19 जून के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

किसानों और यात्रियों के लिए सलाह

जो किसान खेती की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. बारिश की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन या कृषि विभाग की सलाह पर काम करें. वहीं, जो लोग यात्रा की योजना बना रहे हैं, खासकर दक्षिण और पश्चिम भारत में, उन्हें मौसम की ताजा जानकारी के साथ ही यात्रा की तैयारी करनी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2025 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).