देश

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप के 45 मामले सामने आए

महाराष्ट्र में ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के डेल्टा प्लस स्वरूप के कुल 45 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई। विभाग ने कहा कि डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप के 45 मामले सामने आए
कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 8 अगस्त: महाराष्ट्र में ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के डेल्टा प्लस स्वरूप के कुल 45 मामले सामने आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई. विभाग ने कहा कि डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में ऐसे 13 जबकि तटीय कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी में 11 मरीज सामने आए हैं. विभाग ने एक बयान में कहा, “जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 80 प्रतिशत नमूनों में (कोरोना वायरस के) डेल्टा प्लस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई. यह भी पढ़ें: डेल्टा प्लस वैरिएंट पर भी कारगर है मेड इन इंडिया 'कोवैक्सीन'- ICMR स्टडी

45 मरीजों में से जलगांव से 13, रत्नागिरी से 11, मुंबई से छह, ठाणे से पांच, पुणे से तीन और पालघर, सिंधुदुर्ग, सांगली, नंदुरबार, औरंगाबाद, कोल्हापुर और बीड से एक-एक हैं.”बयान में कहा गया कि इन 45 नमूनों में से 35 मरीजों के बारे में विभाग ने सूचना प्राप्त की है. एक मरीज की मौत हो गई जबकि बाकी मरीजों में हल्के और मध्यम लक्षण सामने आए हैं. जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूनों की सटीक संख्या और समय के बारे में नहीं बताया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).