एजेंसी न्यूज

उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 183 लोगों की मौत

उत्तराखंड में इस साल मई में चारधाम यात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 183 श्रद्धालुओं की मौत हुई है . राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 183 लोगों की मौत
Uttarakhand Rains | X

देहरादून, 28 अगस्त: उत्तराखंड में इस साल मई में चारधाम यात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 183 श्रद्धालुओं की मौत हुई है . राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इन 183 मौतों में से 177 लोगों की मृत्यु स्वास्थ्य कारणों से हुई जबकि छह अन्य की मौत प्राकृतिक आपदा में हुई. चारधाम यात्रा इस साल 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी . बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे.

'Om' Disappears From Om Parvat: उत्तराखंड के ओम पर्वत शिखर से पूरी तरह गायब हुआ ‘ओम’ (See Pics and Video)

चारों हिमालयी धामों में अब तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके हैं जबकि चारधाम यात्रा का समापन होने में अभी तीन माह से अधिक का समय शेष है . हालांकि भारी बारिश के कारण मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 31 जुलाई से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खासी गिरावट आयी .

पैदल मार्ग के जरिए अगस्त में केदारनाथ यात्रा लगभग स्थगित ही रही लेकिन हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं का आना जारी रहा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).