हिमाचल प्रदेश: शिमला-मनाली की पहाड़ियों पर बिछी बर्फ की चादर, तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कम तापमान के कारण क्षेत्र के आस-पास की पहाड़ियों में भरपूर बर्फबारी हुई, जिससे वहां का नजारा और भी मनोरम हो गया है. मैदानी इलाकों के पर्यटकों ने बर्फीले नजारे का आनंद लेने के लिए मनाली के रिसॉर्ट्स में बुकिग करानी शुरू कर दी है.

बर्फबारी (Photo Credits: IANS)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कम तापमान के कारण क्षेत्र के आस-पास की पहाड़ियों में भरपूर बर्फबारी (Snowfall) हुई, जिससे वहां का नजारा और भी मनोरम हो गया है. बर्फबारी की खबर मिलते ही मैदानी इलाकों के पर्यटकों ने बर्फीले नजारे का आनंद लेने के लिए मनाली के रिसॉर्ट्स में बुकिग करानी शुरू कर दी है.

बर्फबारी से सोलांग स्की ढलान ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है. वहीं शिमला जिले के पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में हल्की बर्फबारी हुई, जिसका पर्यटक आनंद ले रहे हैं. वहीं अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल धर्मशाला और पालमपुर में भी बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "ऊंचाई पर बसे किन्नौर, लाहौल और स्पीति, शिमला, कुल्लू, सिरमौर और चंबा जिलों में बीते दो दिनों से हल्की बर्फबारी हो रही है."

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में फिर हुई बर्फबारी और बारिश, कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे

लाहौल और स्पीति जिले के प्रमुख शहर केलांग का तापमान शून्य से नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों में काल्पा में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड