गोरखपुर: पति से फोन पर बात कर रही महिला गलती से बैठी सांप के जोड़े पर, काटे जाने से हुई मौत
गोरखपुर में एक अजीबो गरीब घटना के तहत एक महिला फोन पर बात करते हुए सांप के एक जोड़े पर बैठ गई, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया, और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना रियांव गांव की है. परिवार के अन्य सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आक्रोशित पड़ोसियों ने पीट-पीट कर सांपों को मार डाला.
गोरखपुर : यहां एक अजीबो-गरीब घटना के तहत एक महिला फोन पर बात करते हुए सांप (Snake) के एक जोड़े पर बैठ गई, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया, और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना गोरखपुर जिला के रियांव गांव की है.
थाईलैंड में काम करने वाले जय सिंह यादव की पत्नी गीता अपने पति से फोन पर बात कर रही थी. सांपों का एक जोड़ा उसके घर में घुस आया था और बेड पर मौजूद था. बेड पर प्रिंटिड बेडशीट बिछी थी. गीता फोन पर बात करते हुए टहलते हुए कमरे में आई और सांपों को देखे बिना बेड पर बैठ गई. सांपों ने उसे डस लिया और कुछ ही मिनटों में वह बेहोश हो गई.
यह भी पढ़ें : कमोड में छिपकर बैठे सांप ने डसा महिला के बट पर, आगे जो हुआ सुनकर रह जाएंगे दंग
परिवार के अन्य सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन और पड़ोसी जब महिला के घर लौटे, तो सांप तब भी बेड पर मौजूद थे. आक्रोशित पड़ोसियों ने पीट-पीट कर सांपों को मार डाला.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

