दिल्ली: सरकारी स्कूल में मिला नरकंकाल, मचा हड़ंकप
वहीं जिन्होंने देखा उनके अनुसार टैंक में इंसान की खोपड़ी, हड्डियां और कपड़े पड़े हुए थे. फिलहाल अब तक ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये नरकंकाल किसका है और कितना पुराना है
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सरकारी स्कूल में नरकंकाल मिला. इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों ओर छात्र-छात्रा सभी सकते में आ गए. वहां काम कर रहे मजदूरों ने इस बात की जानकारी दी कि स्कूल के टॉयलेट के टैंक में के इंसान की खोपड़ी और कुछ कपड़े मिले हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई.
पूरा मामाल दिल्ली अलीपुर थाना के मुखमेलपुर इलाके का है. जहां स्कूल के पुराने टॉयलेट के बगल में नए टॉयलेट की लाइन बनाने का काम चल रहा था. इस दौरान एक मजदूर की नजर बंद पड़े पुराने टॉयलेट में एक नरकंकाल पर पड़ी. जिसके बाद उसने इस बात की जनाकारी स्कूल के प्रसाशन को दी.
यह भी पढ़ें:- इच्छा मृत्यु मामला: बच्चे की हालत में सुधार के बाद कोर्ट ने कहा ‘चमत्कार’, इलाज का दिया आदेश
वहीं जिन्होंने देखा उनके अनुसार टैंक में इंसान की खोपड़ी, हड्डियां और कपड़े पड़े हुए थे. फिलहाल अब तक ये पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये नरकंकाल किसका है और कितना पुराना है. लेकिन स्कूल के टैंक में कंकाल का मिलना कई सवाल खड़े करता हैं. अब पुलिस इस मामले को सुलझाने की कवायद में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

