देश

Kushinagar Accident: यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत; शादी समारोह में जाने के दौरान पेड़ से टकराई कार (Watch Video)

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए.

Kushinagar Accident: यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत; शादी समारोह में जाने के दौरान पेड़ से टकराई कार (Watch Video)
Photo- @@GangeshReporter/X

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली चौराहे पर उस समय हुई जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देवगांव जा रहे थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया.

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढें: VIDEO: कुशीनगर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नंबर बढ़ाने का लालच देकर छात्रा से बनाए संबंध, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा

हादसे पर CM योगी ने जतााय दुख

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. मृतकों की पहचान नारायणपुर चरगहा के निवासी हरेंद्र मद्धेशिया, योगेंद्र मद्धेशिया, रंजीत एवं मुकेश और कुसमा गांव निवासी भीम लक्ष्मण यादव तथा कार चालक ओम प्रकाश के रूप की गई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जिले के अधिकारियों को घायलों का शीघ्र एवं पर्याप्त उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).