देश

बिहार: झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, 6 लोगों की झुलसकर हुई मौत

बिहार (Bihar) के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं...

बिहार: झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, 6 लोगों की झुलसकर हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- File Photo)

गोपालगंज:  बिहार (Bihar) के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं कुचायकोट के थाना प्रभारी मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने शुक्रवार को बताया कि बखरी गांव में एक ही परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे कि तभी उनके झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई.

आग लगने से घटनास्थल पर ही सो रहे चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हसमुद्दीन, समसाउद्दीन आलम, हुस्न तारा खातून, खबसूरती खातून, बकरीदन साह और शमीमा खातून के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार: मुजफ्फरपुर के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

उन्होंने का बताया कि इस घटना में अन्य दो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

गोपालगंज के जिला अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).