एजेंसी न्यूज

COVID-19: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,475 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चार लोगों ने पूर्व में यात्रा की थी और दो मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए.

COVID-19: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

पोर्ट ब्लेयर, 3 जुलाई : अंडमान एवं निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीपसमूह में कोविड-19 (COVID-19) के छह नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,475 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चार लोगों ने पूर्व में यात्रा की थी और दो मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए. पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी के जान न गंवाने के कारण मृतकों की संख्या 128 पर बनी हुई है.

इस अवधि के दौरान कम से कम 17 और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,325 पर पहुंच गयी है. केंद्र शासित प्रदेश में 22 मरीजों का कोविड-19 का उपचार चल रहा है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंडों की घोषणा की

अधिकारी ने बताया कि अंडमान और निकोबार में अभी तक 1,82,765 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है. प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 4,11,442 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).