झारखंड: कारोबारी की हत्या करने जा रहे 6 नक्सलियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को 'एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए आए' छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. नक्सली प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधित हैं.
रांची: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में मंगलवार को 'एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए आए' छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. नक्सली प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधित हैं.
रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संवाददाताओं से कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक खोज अभियान शुरू किया और नक्सलियों को धर दबोचा.
नक्सली एक वाहन में यात्रा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य और सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
शेखर ने कहा, "पूछताछ के दौरान नक्सलियों ने खुलासा किया कि वे भूमि कारोबार में शामिल एक व्यक्ति की हत्या करने आए थे, जिसके लिए उन्होंने 1.50 लाख रुपये की सुपारी ली थी."
संबंधित खबरें
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए थमा प्रचार, 23 फरवरी को होगा मतदान
\