Chhattisgarh Shocker: मेले में गई लड़की के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल
बस्तर जिले में मेले में शामिल होने गयी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ा गया है.
जगदलपुर, 6 मार्च: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मेले में शामिल होने गयी, 23 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है तथा इस घटना में एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मावलीपदर गांव में महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक लड़के को पकड़ा है. Body Cut In Pieces: पत्नी की हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े किए, पॉलीथीन में भरकर टंकी में छुपाया, पति गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि परपा थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वह शनिवार को मावलीपदर गांव में मेला देखने गई थी. उन्होंने बताया कि देर शाम जब वह अपने ममेरे भाई के साथ गांव के बाहरी इलाके में खाना खा रही थी तब पास के एक गांव के सात आरोपी वहां पहुंचे और उन्हें धमकाने लगे.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवकों के धमकाने के बाद महिला का भाई मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आरोपी महिला को पास के जंगल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग महिला के बचाव में आए और कुछ आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया. बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बाद में शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

