हेमंत सोरेन पर भाभी सीता सोरेन का हमला, पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- झारखंड को नोच खाए जा !
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनकी भाभी और दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन ने सोशल मीडिया पर जोरदार हमला बोला है.
रांची, 21 अप्रैल : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनकी भाभी और दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन ने सोशल मीडिया पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने रविवार को रांची में हेमंत सोरेन के समर्थन में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली के ठीक पहले एक्स पर हेमंत सोरेन का कंधे पर गठरी ढोता हुआ पोस्टर शेयर किया, इस पर लिखा, “कदम-कदम बढ़ाए जा, झारखंड को नोच खाए जा.”
पोस्टर में इस स्लोगन को इंडिया एलायंस का एंथम बताया गया है. सीता सोरेन ने लिखा है, “बाती में तेल नहीं, जनता से कोई मेल नहीं. भ्रष्टाचार और अत्याचार से गठबंधन को परहेज नहीं. जिस प्रकार दीया बुझने से पहले खूब तेजी से फड़फड़ाता है, ठीक उसी प्रकार अपना राजनीतिक अस्तित्व मिटने से पहले इंडी गठबंधन वाले आखिरी बार फड़फड़ा रहे हैं.” यह भी पढ़ें : West Bengal : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का तृणमूल कांग्रेस पर निशाना,कहा – पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है -Video
उन्होंने रैली को लेकर सोशल मीडिया पर कई और पोस्ट शेयर किए. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए इन नेताओं को झारखंड के आदिवासियों और जल-जंगल-जमीन से कोई सरोकार नहीं है, ये बस अपना अस्तित्व बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इन्हें लगता है कि जनता इनके कारनामे को नहीं जानती है, लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि जनता इनके इरादे से अच्छी तरह वाकिफ है.”
उन्होंने आगे लिखा है, “गरीब आदिवासियों की जमीन छीनने वाले आज लोकतंत्र को खतरे में बता रहे हैं. लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि जनता के सामने ये नौटंकी नहीं चलने वाली. जनता जानती है कि गरीब के हक पैसा छीनने वाला ये घमंडिया गिरोह ही लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है.”
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

