देश

Shubh Muhurat For Weddings: नवंबर और दिसंबर महीने में शादी का शुभ मुहूर्त, देशभर में होंगी 48 लाख शादियां, करीब 6 लाख करोड़ का होगा कारोबार!

दिवाली के बाद नवंबर और दिसंबर महीने में शादी का शुभ मुहूर्त है. जिसको लेकर देशभर में होंगी 48 लाख शादियां होगी कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 48 लाख शादियों से 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद जताई.

Shubh Muhurat For Weddings: नवंबर और दिसंबर महीने में शादी का शुभ मुहूर्त, देशभर में होंगी 48 लाख शादियां, करीब 6 लाख करोड़ का होगा कारोबार!
Credit -Pixabay

 Shubh Muhurat For Weddings: दिवाली के बाद नवंबर और दिसंबर महीने में शादी का शुभ मुहूर्त है. जिसको लेकर देशभर में करीब 48 लाख शादियां होगी.  कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 48 लाख शादियों से 6 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद जताई.  कैट के अनुसार सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली में अकेले 4.5 लाख शादियों से 1.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होगा. देश में 12 नवम्बर से शुरू मुहूर्त शुरू हो रहा है.

नवंबर और दिसंबर महीने पड़ने वाली शादियों के डेट फिस्क हो गए हैं. व्यापारियों के मुताबिक शादी की शॉपिंग लोगों ने दिवाली से पहले शुरू कर दी थी. फिलहाल  जिन घरों में शादियां पड़ी है. उन घरों में शॉपिंग शुरू है. लड़के वाले हो या फिर लड़की वाले हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा है.

 दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत अन्य शहरों में कैट ने किया सर्वे:

कैट ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर समेत 75 शहरों में व्यापारिक संगठनों के साथ बातचीत कर सर्वेक्षण किया. पिछले साल सीजन में 35 लाख शादियों से 4.25 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था. इस साल शुभ विवाह की तिथि लंबी होने से कारोबार में बंपर उछाल आने की उम्मीद है.

देशभर में होने वाली शादियों को लेकर कैट के आचार्य दुर्गेश तरे ने बताया कि इस बार नवंबर से दिसंबर के बीच कई कई शुभ बड़े मुहूर्त हैं. जिसको देखते हुए इन दोनों महीने में लोग शादी करने वाले है.

12 नवंबर से शुरू होंगी शादियां, 16 दिसंबर तक चलेंगी:

कैट के आचार्य दुर्गेश तरे ने बताया कि नवंबर में 12, 13, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29 तक तारीख शैड के लिए शुभ है. वहीं अगले महीने 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 16 दिसंबर का मुहूर्त खास बना हुआ है. हालांकि 17 दिसंबर से लगभग एक महीने का शादियों पर विराम होगा.

फिर जनवरी महीने से शुरू होंगी शादियां:

वहीं शादियों का दौर अगले साल जनवरी से शुरू होगा. जनवरी के मध्य से मार्च 2025 तक शादियां ही शादियां होंगी. कैट के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी कहा कि नवम्बर और दिसंबर दो महीने में शादियां होने के बाद फिर जनवरी महीने से शादियां देश में शुरू होगीं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).