Shraddha Murder Case: मर्डर के बाद चाकू के घाव का इलाज कराने पहुंचा था आफताब, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली के एक डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है. डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंकने का आरोपी आफताब मई महीने में उनके पास एक घाव का इलाज कराने गया था, जिस महीने में श्रद्धा की हत्या की गई थी.

आरोपी आफताब (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली, 15 नवंबर: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली के एक डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है. डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंकने का आरोपी आफताब मई महीने में उनके पास एक घाव का इलाज कराने गया था, जिस महीने में श्रद्धा की हत्या की गई थी. डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूनावाला जब इलाज के लिए उनके पास आया था, तो बहुत आक्रामक और बेचैन था तथा उन्होंने उससे जब चोट के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि फल काटते वक्त उसे यह चोट लगी. Shraddha Murder Case: महरौली के जंगल से मानव अवशेषों के संदिग्ध 10 टुकड़े बरामद. 

कुमार ने कहा, ‘‘मई में वह सुबह के समय आया था. मेरे सहायक ने मुझे बताया कि एक व्यक्ति आया है, जिसे जख्म है. जब मैंने उसे देखा तो वह गहरा घाव नहीं था, बल्कि मामूली था. जब मैंने उससे पूछा कि चोट कैसे लगी तो उसने बताया कि फल काटते वक्त चोट लगी. मुझे कोई शक नहीं हुआ था, क्योंकि वह चाकू से होने वाला छोटा-सा घाव था.’’

आक्रामक और बेचैन था आफताब 

इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि जब वह इलाज के दौरान पहली बार 28 वर्षीय पूनावाला से मिले तो वह उन्हें काफी साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्ति लगा. कुमार ने कहा, ‘‘दो दिन पहले पुलिस उसे मेरे अस्पताल लेकर आयी और पूछा कि क्या मैंने इस व्यक्ति का इलाज किया था. मैंने उसे पहचान लिया और हां में जवाब दिया. जब वह इलाज के लिए आया था तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था. वह मेरी आंखों में आंखें डालकर बात कर रहा था. वह बहुत साहसी और आत्मविश्वासी था.

ऑनलाइन किया पेमेंट 

डॉक्टर ने बताया वह अंग्रेजी में बोल रहा था और मुझे बताया कि वह मुंबई से है तथा आईटी क्षेत्र में अच्छे अवसरों के कारण दिल्ली आया है.’’ यहां एपेक्स अस्पताल में पूनावाला का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा, ‘‘मेरी पत्नी भी मुंबई के माटुंगा से है और मैंने उसे बताया था कि आज मैं एक मरीज से मिला, जो मुंबई से था और यहां एक अच्छे काम की तलाश में आया है. मुझे संदेह नहीं हुआ था कि उस व्यक्ति ने किसी की हत्या की होगी. उसने सहजता से टांके लगवाये और ऐसा प्रदर्शित नहीं किया कि उसे दर्द हो रहा है. उसने इलाज का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया.’’

दिल्ली पुलिस कर रही है शव के टुकड़ों की तलाश 

दिल्ली पुलिस मंगलवार को पूनावाला को छतरपुर के जंगल में ले गयी, जहां उसने कथित रूप से श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े फेंके थे. गौरतलब है कि पूनावाला ने मई में कथित तौर पर वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े किए थे, जिसे उसने करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और बाद में कई दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर उन्हें फेंक दिया था.

पुलिस अब महरौली के जंगल समेत कई अन्य इलाकों में शव के टुकड़ों की तलाश कर रही है. पुलिस इस केस से जुडी हर कड़ी को साथ जोड़ने के प्रयास में लगी है. श्रद्धा और आफताब को जानने वालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच भारत ने नागरिकों के लिए जारी किया एडवायजरी, सतर्क रहने की सलाह

Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिले बड़े सुराग, अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन; नेपाल से हुई थी फंडिंग

\