खौफनाक VIDEO! यूपी में बहन का कटा सिर लेकर घूमता रहा शख्स, टपकता खून देख कांप गई पुलिस
पुलिस ने हत्यारे भाई को कटे सिर के साथ पकड़ लिया. इस घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है. जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह डर से कांप उठा. घटना मिठवारा गांव की है.
- Read in
- English
बाराबंकी: एक दिल दहला देने वाली घटना में, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा. इससे पहले दोनों के बीच काफी बहस हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और हत्यारे भाई को कटे सिर के साथ पकड़ लिया. इस घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई है. जिसने भी आरोपी को कटा सर लेकर जाते हुए देखा वह डर से कांप उठा. घटना मिठवारा गांव की है.
एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन आशिफा का गांव के ही चांद बाबू से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और 29 मई को वह प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके बाद पुलिस के खिलाफ मुकदमा लिखकर चांद बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. शुक्रवार को भाई-बहन में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और गुस्से में आकर रियाज ने धारदार हथियार से बहन आशिफा की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.
“सर तन से जुदा”
रियाज ने अपनी ही बहन का "सर तन से जुदा" कर दिया, क्योंकि उसका गांव के एक लड़के से रिश्ता था।
यूपी बाराबंकी पुलिस ने हैवान को गिरफ्तार किया।pic.twitter.com/EDhqN8FpQ7
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) July 21, 2023
शुक्रवार दोपहर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बहन का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव से बाहर निकलते देखा गया. ग्रामीणों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने मृतका के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

