देश

Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मां को चाकू मारकर की हत्या

दिल्ली में मानसिक रूप से विक्षिप्त 25 साल के एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मां को चाकू मारकर की हत्या
Murder (Photo Credit: Twitter)

नई दिल्ली, 9 सितंबर: दिल्ली में मानसिक रूप से विक्षिप्त 25 साल के एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बचाने की कोशिश करने वाले एक पड़ोसी को भी चोटें आईं. मृतका की पहचान पूर्वोत्तर दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की रहने वाली राज कुमारी (60) के रूप में हुई है.

."अधिकारी ने कहा, "उसे पकड़ लिया गया है. उसके पड़ोसी नीरज पटेल ने महिला को बचाने की कोशिश की। वह भी घायल हो गया." अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Delhi Murder: दिल्ली में फिर चाकूबाजी; मंडोली इलाके में 25 वर्षीय व्यक्ति की चार लोगों ने की हत्या

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर 01:35 बजे त्रिलोकपुरी इलाके में हुई. अधिकारी ने कहा, "आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसने अपने घर में अपनी 60 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).