देश

Shocking! मोमोज की वजह से दिल्ली में हुई शख्स की मौत, घटना के बाद AIIMS ने जारी की यह चेतावनी

राजधानी दिल्ली से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां लोकप्रिय स्ट्रीट फूड मोमोज की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गले में मोमोज फंसने के कारण शख्स ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद एम्स ने लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की है.

Shocking! मोमोज की वजह से दिल्ली में हुई शख्स की मौत, घटना के बाद AIIMS ने जारी की यह चेतावनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली  (Delhi) से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां लोकप्रिय स्ट्रीट फूड मोमोज (Popular Street Food Momo) की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गले में मोमोज (Momos) फंसने के कारण शख्स ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) यानी एम्स (AIIMS) के विशेषज्ञ ने मोमो की फिसलन स्थिरता और छोटे आकार के कारण इसके गले में फंसने की संभावना को लेकर जागरूक करने के लिए एक चेतावनी जारी की है. एम्स द्वारा जारी चेतावनी में मोमोज को सावधानी से निगलने की बात कही गई है. शाकाहारी और मांसाहारी विकल्पों के साथ उपलब्ध मोमोज एक लोकप्रिय एशियाई व्यंजन है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं.

आमतौर पर मोमोज को स्टीम करके तैयार किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी कई वेरायटी के विभिन्न संस्करण सामने आए हैं, जिनमें फ्राई, तंदूरी, ग्रेवी और चॉकलेट मोमोज शामिल हैं. मोमोज सिक्किम, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश जैसे भारतीय क्षेत्रों में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड व्यंजन है.

फोरेंसिक इमेजिंग में प्रकाशित एम्स की रिपोर्ट में 50 वर्षीय व्यक्ति के मोमोज से दम घुटने के कारण मौत के मामले का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि शख्स को कथित तौर पर दक्षिणी दिल्ली से एम्स लाया गया था. इस मामले में पुलिस की जांच में आगे खुलासा हुआ कि एक दुकान पर मोमो खाने के बाद वह शख्स गिर पड़ा. पोस्टमार्टम के दौरान, एक सीटी स्कैन से पता चला कि गले में मोमोज के फंसने के कारण दम घुटने से शख्स की मौत हुई है. यह भी पढ़ें: दिल्ली: बच्ची ने होमवर्क नहीं की तो हाथ-पैर बांध धूप में छत पर छोड़ा, मामला दर्ज

मामला सामने आने के बाद एम्स ने 'सावधानी के साथ मोमोज को निगलने' की चेतावनी जारी की. डॉ अभिषेक यादव, जो रिपोर्ट के लेखक हैं और एम्स में फोरेंसिक विभाग में एक अतिरिक्त प्रोफेसर हैं, उन्होंने मोमोज की फिसलन के कारण उत्पन्न होने वाले घुटन खतरे के बारे में भी बात की.

उन्होंने बताया कि इस अनोखे मामले में मौत का कारण न्यूरोजेनिक कार्डियक अरेस्ट के रूप में निष्कर्ष निकाला गया था, जो कि मोमो के  फंसने के कारण हुआ था और यह मोमो स्वरयंत्र के प्रवेश द्वार पर स्थित पाया गया था. उन्होंने आगे बताया कि मोमोज का आकार 5x3 सेमी है, इसलिए इस प्रकार के भोजन को लोगों को बहुत सावधानी से निगलना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).