Shimla Municipal Corporation Election Result 2023: आज सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला कड़ा

शिमला नगर निगम चुनाव 2023 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. शिमला नगर निगम या एसएमसी के 34 वार्डों में मतदान 2 मई को हुआ था.

कांग्रेस और बीजेपी (Photo Credits: File Facebook)

Shimla Municipal Corporation Election Result 2023: शिमला नगर निगम चुनाव 2023 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. शिमला नगर निगम या एसएमसी के 34 वार्डों में मतदान 2 मई को हुआ था. 93,920 मतदाताओं में से 59 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बीच है, जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में शासन कर रही है, और बीजेपी, जिसने पिछले पांच वर्षों से नागरिक निकाय पर शासन किया है.

2017 के चुनावों में, बीजेपी ने 32 वर्षों में पहली बार 17 वार्ड जीतकर नगर निकाय कांग्रेस से छीन लिया. कांग्रेस ने 12 वार्ड, माकपा ने एक और निर्दलीय ने चार वार्ड जीते थे. यह चुनाव कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए ही अहम है.

किसे मिलेगा शिमला का ताज?

पिछले साल दिसंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस को पांच माह में किए गए कार्यों के बल पर अपनी जीत का भरोसा है. कांग्रेस के प्रचार की अगुवाई कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू छोटा शिमला वार्ड से दो बार पार्षद रह चुके हैं.

वहीं दूसरी ओर बीजेपी को निवर्तमान शिमला नगर निगम बोर्ड के कामकाज के आधार पर वोट मिलने की उम्मीद है. इस बोर्ड की कमान 2017 से 2022 तक बीजेपी के पास थी. बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 34 वार्ड में उम्मीदवार खड़े किए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने 21 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड