VIDEO: क्रिप्टोकरेंसी Shiba Inu के डेवलपर Shytoshi Kusama मुंबई पहुंचे, रहस्यमयी मास्क मैन के साथ आए नजर
क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में धूम मचाने वाले शीबा इनू के डेवलपर श्योतोशी कुसामा भारत पहुंच गए हैं! मुंबई एयरपोर्ट पर उनके साथ एक रहस्यमय साथी भी नजर आया. मास्क पहने दोनों व्यक्तियों का वीडियो वायरल हो रहा है.
मुंबई: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में धूम मचाने वाले शीबा इनू (Shiba Inu) के डेवलपर श्योतोशी कुसामा (Shytoshi Kusama) भारत पहुंच गए हैं! लेकिन उनके साथ एक रहस्यमय साथी भी है. मुंबई एयरपोर्ट पर मास्क पहने दोनों व्यक्तियों का वीडियो वायरल होने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है.
सोशल मीडिया पर वीडियो में कुसामा सफ़ेद कपड़ों में (केवल उनकी काली हूड और मास्क छोड़कर) दिखाई दे रहे हैं. उनके साथी भी काली हूड और काला मास्क पहने हुए हैं. यह जोड़ी भारत में किस काम से आई है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
मुंबई एयरपोर्ट पर श्योतोशी कुसमा का स्वागत
The Treat Yourself Tour Begins #Treatforshib #SHIBARMY #MaskedGuysAtAirport pic.twitter.com/5tmzfjU8kq
— Treat (@treatsforShib) July 10, 2024
6 जुलाई को श्योतोशी ने एलान किया था कि वह भारत आ रहे हैं. उनके भारत आने की खबर शीबा इनू के प्रेमियों और क्रिप्टोकरेंसी के दुनिया में रोमांच पैदा कर रही है. कुछ अटकलें हैं कि कुसामा अपनी रहस्यमय साथी के साथ शीबा इनू से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण घोषणा के लिए भारत आए हैं.
Thank you, Kyoto! Great event @IVS_Official ! Next stop... Mumbai! pic.twitter.com/rrUSjOksQc
— Shytoshi Kusama™ (@ShytoshiKusama) July 6, 2024
कौन जानता है कि शीबा इनू की दुनिया में कोई नया मोड़ आने वाला है. यह भारत के लिए एक बड़ी घटना है. देखना यह होगा कि कुसामा के इस रहस्यमय दौरे से शिव इन्यु और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में किस तरह का परिवर्तन आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

