पंचतत्व में विलीन शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

नम आंखों शीला दीक्षित को सभी ने आखिरी सलामी दी. शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस मौके पर कई बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे.

पंचतत्व में विलीन शीला दीक्षित (Photo Credits- IANS)

शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट (Nigambodh Ghat) पर किया गया. इस दौरान कई बड़े नेता और मंत्री मौजूद रहे. भारी बारिश के बावजूद लोग शीला दीक्षित को अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद रहे. नम आंखों शीला दीक्षित को सभी ने आखिरी सलामी दी. शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस मौके पर कई बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे.

इससे पहले उनका पार्थिव शरीर रविवार को कांग्रेस मुख्यालय लाया गया. तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और राजधानी को आधुनिक रूप देने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता का दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर निधन हो गया था.

पंचतत्व में विलीन हुईं शीला दीक्षित-

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत तथा कमलनाथ समेत कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में दीक्षित को श्रद्धांजलि दी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड