Sheena Bora Murder Case: शीना बोरा जैसी महिला दिखी, गुवाहाटी हवाईअड्डे को CCTV फुटेज जमा कराने का निर्देश
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की एक याचिका पर एक विशेष अदालत ने असम में गुवाहाटी हवाईअड्डे को पांच जनवरी के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जमा करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया.
मुंबई, 12 जनवरी: अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की एक याचिका पर एक विशेष अदालत ने असम में गुवाहाटी हवाईअड्डे को पांच जनवरी के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जमा करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया. Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी का दावा- गुवाहाटी हवाई अड्डे पर दिखी शीना बोरा जैसी महिला, फुटेज की अदालत से गुहार
इंद्राणी ने दावा किया था कि दो वकीलों ने शीना बोरा के जैसी दिखने वाली एक महिला को विमान में चढ़ते हुए देखा था. इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पूर्व में दावा किया कि दो वकीलों ने इस सप्ताह बोरा जैसी महिला को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर देखा था. इसके साथ ही मुखर्जी ने महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिये हवाई अड्डे का सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का निर्देश दिए जाने का भी अदालत से अनुरोध किया.
विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस.पी. नाइक-निंबालकर ने गुवाहाटी हवाईअड्डे के निदेशक को पांच जनवरी के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और वीडियो और तस्वीर में दिख रही महिला की पहचान का पता लगाने के लिए नोटिस जारी किया. अदालत ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को मामले की अगली सुनवाई तक आदेश का पालन करना चाहिए.
सीबीआई के मुताबिक, अप्रैल 2012 में मुखर्जी, उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने बोरा (24) की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी थी. उसका शव पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में कथित तौर पर जला दिया गया था. राय को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में कथित हत्या का मामला सामने आया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

