शर्मसार! अजमेर में एक शख्स ने विदेशी महिला से किया रेप, झूठ बोलकर की शादी, पत्नी और बच्चे पता चलने पर महिला ने दर्ज किया FIR

राजस्थान से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अजमेर के युवक द्वारा अमेरिका की एक महिला से झूठ बोलकर शादी की गई और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

(Photo Credits Pixabay)

अजमेर, 26 जुलाई : राजस्थान से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अजमेर के युवक द्वारा अमेरिका की एक महिला से झूठ बोलकर शादी की गई और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

युवक पर आरोप है कि उसने विदेशी महिला को शादी का झांसा दिया फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने एक मंदिर में जाकर शादी की खानापूर्ति की. जब विदेशी महिला को पता चला कि वकील मानव सिंह राठौड़ पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं तो उसने एक एनजीओ की मदद से बूंदी के सदर महिला थाने में उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया. यह भी पढ़ें : Baliya News: यूपी के बलिया में अवैध वसूली का भंडाफोड़, थानाध्यक्ष सहित 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी-एएसपी हुए ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी के फ्लोरिडा प्रांत की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक पर अजमेर के वकील मानव सिंह राठौड़ से हुई. दोनों में फेसबुक मैसेंजर से बात होने लगी, महिला को मानव ने भारत बुलाया ताकि दोनों शादी कर सकें. साथ ही मानव ने यह भी बताया कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है.

विदेशी महिला का आरोप है कि मानव सिंह उसे दिल्ली रिसीव करने आया. यहां से उसे जयपुर ले गया जहां एक होटल में दोनों ठहरे. यहां मानव ने दुष्कर्म किया, फिर उसे अजमेर ले गया. यहां भी होटल में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. जब महिला ने उससे शादी की बात कही तो अजमेर के एक मंदिर में उसने शादी का दिखावा किया.

विदेशी महिला का आरोप है कि आरोपी महिला को अपने घर नहीं ले जा रहा था, जबकि वह उस पर घर ले जाने का दबाव बना रही थी. आरोपी टालने लगा तो महिला खुद ही पता करके उसके घर पहुंच गई. वहां उसकी मुलाकात मानव की पत्नी और बच्चों से हो गई. इसके बाद उसने एक एनजीओ से संपर्क किया और बूंदी पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने केस को अजमेर के सिविल लाइन थाने में रेफर कर दिया. अब आगे की कार्रवाई अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड