शाहीन बाग: वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, मामले पर बुधवार को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े व वकील साधना रामचंद्रन ने सोमवार को सील बंद लिफाफे में एक रिपोर्ट शीर्ष कोर्ट को सौंप दी.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकारों वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े व वकील साधना रामचंद्रन ने सोमवार को सील बंद लिफाफे में एक रिपोर्ट शीर्ष कोर्ट को सौंप दी. वार्ताकारों ने यह रिपोर्ट दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) के सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत के बाद सौंपी है. न्यायमूर्ति संजय किशन कौल व न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ की पीठ ने कहा, "हमें सीलबंद लिफाफे में (वार्ताकारों द्वारा) सौंपी गई रिपोर्ट को देखने दीजिए. कोर्ट मामले में आगे की सुनवाई बुधवार को करेगा.
वार्ताकारों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन स्थल पर लोगों से बातचीत करने का अनुभव सीखने जैसा रहा. कोर्ट वकील अमित साहनी व भाजपा नेता नंद किशोर गर्ग की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। साहनी व गर्ग ने अपनी याचिका में शाहीनबाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग की है.प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली व नोएडा को जोड़ने वाली एक प्रमुख मार्ग को रोक दिया है. यह भी पढ़े: शाहीन बाग: वार्ताकारों की बातचीत के बाद अब प्रदर्शकारियों को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार
शीर्ष कोर्ट ने कहा कि वह रिपोर्ट को मामले में शामिल किसी अन्य पार्टी से साक्षा नहीं करेगी और वह मामले पर अगली तारीख पर सुनवाई करेंगी. बीते सप्ताह शीर्ष कोर्ट ने वार्ताकारों को प्रदर्शनकारियों से स्थल के बदलाव को लेकर बातचीत करने को कहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

