शाहीन बाग: प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने वाले कपिल गुर्जर को कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पिछले महीने शाहीन बाग के पास हवा में तीन गोलियां चलाने वाले कपिल गुर्जर को जमानत दे दी. पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं. इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए.

कपिल गुर्जर (Photo Credits-ANI)

नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पिछले महीने शाहीन बाग के पास हवा में तीन गोलियां चलाने वाले कपिल गुर्जर को जमानत दे दी. पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं. इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने उसे 25,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर छोड़ दिया. कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया और दलील दी कि कपिल के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है. यह भी पढ़े-शाहीन बाग फायरिंग में कपिल गुर्जर को लेकर बड़ा खुलासा- जानें कौन है AAP से जुड़ा ये शख्स, कैसे बन गया Journalism के स्टूडेंट से शूटर

हालांकि उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे. अधिवक्ता नरवीर डबास ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत की मांग करते हुए यह दलील दी कि वह अतीत में कभी भी इस तरह से किसी अन्य मामले में शामिल नहीं हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: हरिद्वार में अंडरगार्मेंट्स पहनकर गंगा स्नान करती युवती का वीडियो वायरल; जानें क्या है सच्चाई

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 160 रनों का लक्ष्य, इब्राहिम जादरान ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 2nd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड