देश

जिसके साथ रिलेशनशिप में थी लड़की उसी ने दिया धोखा, भाई, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंग रेप

एक लड़की को उसी के प्रेमी ने धोखा दे दिया. जिस इंसान पर लड़की खुद से ज्यादा विश्वास करती थी उसी ने उसकी इज्जत तार-तार कर दी. ये मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है. पीड़िता ने बताया कि 2 फरवरी को रात 8 बजे उसके बॉयफ्रेंड ने उसे अपने घर बुलाया...

जिसके साथ रिलेशनशिप में थी लड़की उसी ने दिया धोखा, भाई, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंग रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

एक लड़की को उसी के प्रेमी ने धोखा दे दिया. जिस इंसान पर लड़की खुद से ज्यादा विश्वास करती थी उसी ने उसकी इज्जत तार-तार कर दी. लड़की जिसके साथ रिलेशनशिप में थी उसी ने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का गैंग रेप किया. ये मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है. पीड़िता ने बताया कि 2 फरवरी को रात 8 बजे उसके बॉयफ्रेंड ने उसे अपने घर बुलाया, जब वो बॉयफ्रेंड के घर पहुंची उस वक्त आरोपी के घर उसका भाई और उसके दो दोस्त मौजूद थे. सभी आरोपियों ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ गैंग रेप किया.

इस कारण लड़की की हालत खराब हो गई. उसे फरीदकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लड़की की हालत ज्यादा खराब हो जाने के कारण उसे किसी बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपी फरार हैं पुलिस चारों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: छत से कपड़े उतारने गई नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, रेप के बाद पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी हुए फरार

महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. 5 फरवरी को मुजफ्फरनगर में बलात्कार का एक और मामला सामने आया. जहां 26 साल की एक महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने कई महीनों तक उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया और जान से मारने की भी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).