Chennai: पैसे के विवाद में सेक्स वर्कर की हत्या, सूटकेस में मिले कटे हुए शरीर के अंग

चेन्नई की थोरईपक्कम पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने पैसे के लेन-देन के विवाद में एक महिला सेक्स वर्कर की हत्या कर दी थी. आरोपी ने मृतक महिला के शव को कई टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरकर फेंक दिया था.

Credit -File image

Sex Worker Murdered By Client: चेन्नई की थोरईपक्कम पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने पैसे के लेन-देन के विवाद में एक महिला सेक्स वर्कर की हत्या कर दी थी. आरोपी ने मृतक महिला के शव को कई टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरकर फेंक दिया था. पुलिस ने सूटकेस से महिला के कटे हुए शरीर के अंगों को बरामद कर जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेज दिया है. आरोपी की पहचान शिवगंगा जिले के मणिकंदन के रूप में हुई है, जबकि 32 वर्षीय महिला माधवरम की रहने वाली है.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है. इसके बाद शव वाले सूटकेस को थोरईपक्कम में आईटी कॉरिडोर के पास एक रिहायशी इलाके में फेंक दिया गया.

ये भी पढें: Chennai Food delivery Boy Suicide: चेन्नई में फ़ूड डिलीवरी बॉय ने आत्महत्या कर मौत को लगाया गले, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता घर नहीं लौटी, तो उसके भाई ने उसका मोबाइल नंबर डायल करने की कोशिश की, जो स्विच ऑफ था. फिर उसने मोबाइल फोन को ट्रैक किया और पाया कि महिला को आखिरी बार थोरईपक्कम के पास देखा गया था. इसके बाद, उसने थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से हत्यारे का पता लगाया. पूछताछ में आरोपी मणिकंदन ने बताया कि पैसों के विवाद में उसने महिला सेक्स वर्कर की हथौड़े से हत्या कर दी. इसके बाद उसने उसके शरीर के अंगों को काटकर सूटकेस में भरकर फेंक दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट