Tripura Landslide: त्रिपुरा में भूस्खलन से सात लोगों की मौत, दो लापता लोगों की तलाश जारी (Watch Video)

त्रिपुरा में तीन से चार स्थानों पर लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण लापता हो गए.

Photo- X

Tripura Landslide: त्रिपुरा में तीन से चार स्थानों पर लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ग्रामीण लापता हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडे ने बताया कि दक्षिण त्रिपुरा जिले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि गोमती और खोवाई जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि लापता होने के दो मामले खोवाई और गोमती जिलों से सामने आए हैं. रविवार से राज्य में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है.

अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग की मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी के बाद दक्षिण त्रिपुरा जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि पूर्वोत्तर राज्य के शेष सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

त्रिपुरा में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

दो लापता लोगों की तलाश जारी

उन्होंने शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पिछले 48 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. फिलहाल बारिश से बुरी तरह प्रभावित 5607 परिवारों ने 183 राहत शिविरों में शरण ली है. प्रभावित लोगों को राहत दी जा रही है." शांतिरबाजार के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अभेदानंद बैद्य ने 'पीटीआई-' को फोन पर बताया कि दक्षिण त्रिपुरा जिले के देबीपुर में सोमवार रात भीषण भूस्खलन से एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड