Share Market Updates: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में हरे निशान के साथ कारोबार
घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. सेंसेक्स बीते सत्र से 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला और निफ्टी की भी शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन विदेशी बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ था.
मुंबई, 18 फरवरी : घरेलू शेयर बाजार (Share Market) की शुरूआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन बाद में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. सेंसेक्स (Sensex) बीते सत्र से 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला और निफ्टी की भी शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन विदेशी बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ था. हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था. सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे बीते सत्र से 26.06 अंकों यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 51,729.89 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 15.55 अंकों यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 15,224.45 पर बना हुआ था.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 200.13 अंकों की तेजी के साथ 51,903.96 पर खुला लेकिन बाद में फिसलकर 51,652.67 पर आ गया. यह भी पढ़ें : Sensex Updates: सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी में भी हरे निशान के साथ कारोबार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 29.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,238.70 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 15,250.75 तक चढ़ा लेकिन बाद में फिसलकर 15,199.95 पर आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

