एजेंसी न्यूज

Sensex Updates: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 313 अंक चढ़ा, निफ्टी 14,700 अंक के पार

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया.

Sensex Updates: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 313 अंक चढ़ा, निफ्टी 14,700 अंक के पार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 6 अप्रैल : एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद मजबूत हुआ. बाद में यह 313.14 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,472.46 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 99.80 अंक या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,737.60 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत के लाभ में था. एमएंडएम, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयर भी बढ़त में थे. यह भी पढ़ें : Sensex Updates: कोरोना कहर के बावजूद इस सप्ताह शेयर बाजार में दिखी बहार, 2 फीसदी चढ़े सेंसेक्स, निफ्टी

वहीं दूसरी ओर टाइटन का शेयर गिरावट में था. पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 870.51 अंक या 1.74 प्रतिशत के नुकसान से 49,159.32 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 229.55 अंक या 1.54 प्रतिशत के नुकसान से 14,637.80 अंक रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).