Stock Market: सेंसेक्स 48,000 के नीचे फिसला, 100 अंकों से ज्यादा टूटा निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुला, लेकिन आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार में फिर गिरावट आ गई. सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 350 अंकों से ज्यादा फिसलकर 48,000 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 14,121 तक गिरा.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 27 जनवरी: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुला, लेकिन आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार में फिर गिरावट आ गई. सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 350 अंकों से ज्यादा फिसलकर 48,000 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 14,121 तक गिरा. आगामी बजट से पहले देश के शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है. सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे पिछले सत्र से 356.17 अंकों यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 47,991.42 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 112.40 अंकों यानी 0.79 फीसदी की कमजेारी के साथ 14,126.50 पर बना हुआ था.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 37.69 अंकों की बढ़त के साथ 48,385.28 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 48,387.25 तक चढ़ने के बाद बिकवाली के दबाव में फिसलकर 47,980.91 पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से महज 0.95 अंकों की बढ़त के साथ 14,237.95 पर खुला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 14,120.95 पर आ गया.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: 1 फरवरी को बजट सत्र के दिन संसद की तरफ कूच करेंगे किसान, आसपास के इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

जानकार बताते हैं कि वैश्विक बाजारों से कोई बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से भी घरेलू शेयर बाजार में कमजोर कारोबारी रुझान बना हुआ था. साथ ही, मुनाफावसूली का भी दबाव बना हुआ है. देश की करीब 50 कंपनियां तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं. गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड