Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार
वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचयूएल और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया.
मुंबई, 23 जून : वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचयूएल और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Stock Index Sensex) बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 145.45 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 52,734.16 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 49.70 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 15,822.45 पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी इंडसइंड बैंक में रही. इसके अलावा मारुति, टाइटन, टाटा स्टील, एचयूएल और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाल निशान में थे. पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.25 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 52,588.71 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 26.25 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,772.75 पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें : Sensex Update: सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा बढ़कर कारोबार के दौरान सर्वकालिक ऊंचाई पर, निफ्टी 15,850 के पार
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,027.94 रुपये के शेयर बेचे. एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

