देश

शेयर बाजारों में मंगलवार को दिखी तेजी, सेंसेक्स रहा 268 अंक ऊपर

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (2.62 फीसदी), एनटीपीसी (2.19 फीसदी), एचसीएल टेक (2.18 फीसदी), रिलायंस (2.05 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

शेयर बाजारों में मंगलवार को दिखी तेजी, सेंसेक्स रहा 268 अंक ऊपर
शेयर बाजार (Photo Credits: PTI)

मुंबई. देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 268.40 अंकों की तेजी के साथ 38,363.47 पर और निफ्टी 70.20 अंकों की तेजी के साथ 11,532.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 123.52 अंकों की तेजी के साथ 38,218.59 पर खुला और 268.40 अंकों या 0.70 फीसदी तेजी के साथ 38,363.47 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,396.06 के ऊपरी स्तर और 38,078.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (2.62 फीसदी), एनटीपीसी (2.19 फीसदी), एचसीएल टेक (2.18 फीसदी), रिलायंस (2.05 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हीरोमोटो कॉर्प (2.10 फीसदी), एलटी (1.60 फीसदी), मारुति (1.13 फीसदी), बजाज-ऑटो (0.80 फीसदी) और कोल इंडिया (0.47 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 79.01 अंकों की तेजी के साथ 15,220.06 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 55.17 अंकों की तेजी के साथ 14,873.36 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.10 अंकों की तेजी के साथ 11,500.30 पर खुला और 70.20 अंकों या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 11,532.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,543.85 के ऊपरी और 11,451.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.75 फीसदी), ऊर्जा (1.53 फीसदी), यूटीलिटी (1.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.14 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में ऑटो (0.61 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.61 फीसदी), औद्योगिक (0.20 फीसदी), धातु (0.11 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.11 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,702 शेयरों में तेजी और 1,402 में गिरावट रही।

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2019 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).