देश

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 100 और निफ्टी 34.70 अंकों से मजबूत

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच तेल एवं गैस, बिजली तथा धातु कंपनियों की तेजी के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक की बढ़त में रहा. हालांकि बाद में तेजी पर कुछ लागम लगी और सेंसेक्स 96.97 अंक की बढ़त के साथ 36,821.71 अंक पर आ गया. घरेलू शेयर बाजार को इससे समर्थन मिला.

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 100 और निफ्टी 34.70 अंकों से मजबूत
शेयर बाजार (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई : वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच तेल एवं गैस, बिजली तथा धातु कंपनियों की तेजी के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक की बढ़त में रहा.

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय 167 अंक की बढ़त में रहा.

हालांकि बाद में तेजी पर कुछ लागम लगी और सेंसेक्स 96.97 अंक की बढ़त के साथ 36,821.71 अंक पर आ गया. इस तरह एनएसई का निफ्टी भी 34.70 अंक की बढ़त के साथ 10,879.35 अंक पर चल रहा था. बुधवार को सेंसेक्स 161.83 अंक और निफ्टी 46.75 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें : विदेशी आर्थिक आंकड़े और मॉनसून का रूख तय करेगी शेयर बाजार की चाल, घरेलू शेयर बाजार 2 सितंबर को रहेगा बंद

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, वेदांता, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, एलएंडटी, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में पांच प्रतिशत तक की बढ़त रही.

हालांकि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और येस बैंक में 2.23 प्रतिशत तक की गिरावट रही. कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध, हांगकांग संकट तथा ब्रेक्जिट को लेकर सकारात्मक प्रगति से वैश्विक बाजारों में तेजी रही. घरेलू शेयर बाजार को इससे समर्थन मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).