Sensex Updates: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,800 से नीचे
नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक गिर गया.
मुंबई, 31 मार्च : नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक गिर गया. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 440.84 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 49,695.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 116.05 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 14,729.05 पर आ गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की कमजोरी एचडीएफसी में आई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक भी लाल निशान में थे. दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और मारुति बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. यह भी पढ़ें : Sensex Updates: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,800 से नीचे
पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,128.08 अंक या 2.30 प्रतिशत बढ़कर 50,136.58 अंक पर और निफ्टी लगभग दो सप्ताह के ऊपरी स्तर 14,845.10 पर बंद हुआ. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 769.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 64.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

