Bahraich Violence: बहराइच दंगे का सनसनीखेज VIDEO वायरल, रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने की घटना कैमरे में कैद

यूपी के बहराइच में हाल ही में हुई साम्प्रदायिक हिंसा ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी है. इस घटना का एक और बेहद सनसनीखेज़ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रामगोपाल मिश्रा को गोली मारते हुए लाइव देखा जा रहा है.

Photo- X/@ASwatntra

Bahraich Violence: यूपी के बहराइच में हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा ने पूरे प्रदेश  में खलबली मचा दी है. इस घटना का एक और बेहद सनसनीखेज़ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रामगोपाल मिश्रा को गोली मारते हुए लाइव देखा जा रहा है. यह वीडियो घटना की गंभीरता को बढ़ा रहा है और लोगों में दहशत पैदा कर रहा है. इस बीच बहराइच पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचनाओं पर भरोसा करें. और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी है, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक पोस्टों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अगर कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी फैलाता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढें: Bahraich: महसी के महराजगंज में स्थिति सामान्य, इंटरनेट सेवा बहाल

रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने का 'LIVE' वीडियो

गौरतलब है कि बहराइच के महाराजगंज कस्बे में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए एक काफिला निकाला गया. इस दौरान, विशेष समुदाय की ओर से यात्रा में तेज आवाज में धार्मिक गाने बजाए जाने पर आपत्ति जताई गई. इस आपत्ति के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसने जल्द ही हिंसात्मक रूप ले लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड