कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रायपुर पहुंचे, भूपेश बघेल ने अगवानी की
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं. हवाई अड्डे पर राहुल गांधी की अगवानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने की.
रायपुर, 3 फरवरी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं. हवाई अड्डे पर राहुल गांधी की अगवानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने की. राहुल गांधी ने हवाई अड्डे से साइंस कॉलेज मैदान तक का सफर यात्री बस से तय किया.
छत्तीसगढ़ सरकार गुरुवार को 4 परियोजनाओं की शुरूआत कर रही है. योजनाओं का भूमि पूजन और शुभारंभ राहुल गांधी करने वाले हैं. यह भी पढ़ें : दिल्ली में 12 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ दो लड़कियां, महिला गिरफ्तार
राहुल गांधी ने हवाई अड्डे से आयोजन स्थल तक की सवारी बस से की. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा करते रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

