मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम.एम. जैकब का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम.एम. जैकब का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. दिवंगत नेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जैकब (92) उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे.
कोट्टायम: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल एम.एम. जैकब का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. दिवंगत नेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जैकब (92) उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे.
वह पार्टी की बैठकों का हिस्सा बनकर राजनीति में सक्रिय बने हुए थे और केरल के पलाई में बस गए थे और यहीं पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वह 1995 से 2007 तक मेघालय के राज्यपाल रहे.
वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव की कैबिनेट में मंत्री भी रहे. कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने रविवार व सोमवार के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2018 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

