देश

विवादित संत रामपाल पर फैसला आज, हिसार में धारा 144, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, बंद हो सकती है इंटरनेट सेवा

वहीं राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश और हरियाणा से विभिन्न हिस्सों से हिसार आने वाली ट्रेनों का संचालन नहीं होगा. अदालत ने सोमवार को फाइनल सुनवाई के बाद फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था

विवादित संत रामपाल पर फैसला आज, हिसार में धारा 144, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, बंद हो सकती है इंटरनेट सेवा
संत रामपाल ( Photo credit: twitter )

नई दिल्ली. सतलोक आश्रम प्रकरण में विवादित संत रामपाल पर आज फैसला आना है. फैसले से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हिसार में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और जिले में धारा-144 लगा दी गई. इसके साथ ही सभी सीमाएं सील कर दई गई हैं. खबरों की माने तो सुनवाई के दौरान कोर्ट से तीन किलोमीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है.

वहीं राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश और हरियाणा से विभिन्न हिस्सों से हिसार आने वाली ट्रेनों का संचालन नहीं होगा. अदालत ने सोमवार को फाइनल सुनवाई के बाद फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. इस मामले पर अदालत का 24 अगस्त को फैसला आना था. लेकिन राम रहीम के दौरान हुए हिंसा के देखते हुए अदालत ने 11अक्टूबर का दिन मुकर्रर किया.

यह है मामला

बता दें कि यह पूरा मामला 14 नवंबर साल 2014 का है. जब सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संत रामपाल को पेश होने को कहा था. लेकिन वे नहीं आए. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतलोक आश्रम से रामपाल को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सतलोक आश्रम में हिंसा हुई थी. हिंसा में 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी. रामपाल पर अभी 3 केस चल रहे हैं, इसमें दो केस हत्या के और एक केस देशद्रोह का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).