Salman Khan Threat: 'बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा', भाई जान को मिली धमकी के बाद सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास सुरक्षा बढ़ाई गई; VIDEO
सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली. भाई के लिए भेजे गये धमकी भरे में मैसेज में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. जिस धमकी के बाद सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Salman Khan Threat: भाई जान के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेता बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. इस बार ट्रैफिक कंट्रोल को भेजे गए मैसेज में धमकी लिखी मिली. भाई के लिए भेजे गये धमकी भरे में मैसेज में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. जिस धमकी के बाद सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
वहीं इस धमकी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है. सलमान खान के पनवेल फार्महाउस के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के फार्म हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह भी पढ़े: ‘5 करोड़ दो नहीं तो, सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी
सलमान खान के फार्म हॉउस की सुरक्षा बढ़ाई गई:
VIDEO | Security heightened near actor Salman Khan’s Panvel farmhouse in Raigad, Maharashtra.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/FYFqYPfe1O
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2024
धमकी भरे मैसेंज में 5 करोड़ की मांग
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आये धमकी भरा मैसेज में उसने उस मैसेज को भेजा है. उसने अपने को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. मैसेज में उसने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की है. धमकी भरे मैसेज में साफ तौर पर लिखा गया है, "इसको हल्के में मत लेना, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.
बताना चाहेंगे कि बीत हफ्ते एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मुंबई के निर्मल नगर में शूटरों ने गोली मर दी. जिससे उनकी मौत हो गई. फायरिंग की घटना एके बाद बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है. उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कर कहा कि सलमान का साथ देने वालों का कुछ इसी तरह से हर्ष होगा. हालांकि कला इससे पहले बिश्नोई गैंग के निशाने पर दबंग नाम से मशहूर सलमान खान है. उसके गैंग के कुछ महीने पहले बांद्रा उनके ग्लैक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग भी कर चूका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

