देश

साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए SEBI ने तैयार की त्रिस्तरीय प्रणाली योजना

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने प्रतिभूति बाजार में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिये एक त्रिस्तरीय प्रणाली की योजना तैयार की है. सेबी की योजना विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिये डेटा विश्लेषण तथा नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां बहाल करने की है. सेबी ने 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी.

साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए SEBI ने तैयार की त्रिस्तरीय प्रणाली योजना
सेबी (Photo Credits: File Photo)

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) ने प्रतिभूति बाजार में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिये एक त्रिस्तरीय प्रणाली की योजना तैयार की है. सेबी की योजना विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिये डेटा विश्लेषण तथा नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां बहाल करने की है. सेबी ने 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी.

उसने कहा कि नियमन के दायरे में आने वाले निकायों के लिये एक साइबर सुरक्षा एवं अनुपालन रिपोर्टिंग प्रणाली बनाने की योजना है. यह प्रणाली साइबर सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये सरकार तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियामकों के साथ सहयोग करेगी.

यह भी पढ़ें : बजट के बाद लगातार हो रही है शेयर बाजार में गिरावट, जानें क्यों Sensex और Nifty में मचा है हाहाकार

इसके अलावा साइबर सुरक्षा की तैयारियों तथा शेयर बाजार, क्लियरिंग कॉरपोरेशन्स एंड डिपॉजिटरीज और सेबी समेत बाजार बुनियादी संरचना संस्थानों की साइबर जोखिमों से निपटने की क्षमता के लिये साइबर क्षमता सूचकांक भी तैयार किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).