एजेंसी न्यूज

Severe Heat In Rajasthan: भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान,बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Severe Heat In Rajasthan: भीषण गर्मी से तप रहा राजस्थान,बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
(Photo : X)

जयपुर, 17 मई राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है और मौसम केंद्र के अनुसार यह दौर अभी एक सप्ताह जारी रहेगा.

इस दौरान कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.5 डिग्री, धौलपुर में 46.4 डिग्री, फतेहपुर में 46.3 डिग्री, फलोदी में 46.0 डिग्री, पिलानी में 45.9 डिग्री, वनस्थली-जैसलमेर में 45.8-45.8 डिग्री, चूरू में 45.7 डिग्री, जोधपुर-करौली में 45.5-45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़े :UP Weather: उत्तर प्रदेश में पारा 45 डिग्री के पार, लू चलने की संभावना

इसके अलावा गंगानगर में 45.4 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, संगरिया में 45.1 डिग्री, कोटा में यह 45.3 डिग्री व जयपुर में यह 44 डिग्री सेल्सियस रहा.राज्य में अन्य जगहों की बात की जाए तो लगभग सभी जगह पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.

विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया. वहीं बीती रात में राज्य के अधिकांश हिस्सों तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).