School Holiday Tomorrow, August 26, 2026: ईद-ए-मिलाद और ओणम के चलते कल कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल; चेक करें अपने राज्य का स्टेटस

बुधवार, 26 अगस्त 2026 को देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और केरल में थिरुवोणम (ओणम) के अवसर पर प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के आधिकारिक कैलेंडर में इस दिन सार्वजनिक/राजपत्रित अवकाश घोषित है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File IImage)

नई दिल्ली: देश भर के स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहने वाला है. बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad) और दक्षिण भारत में प्रमुख फसल उत्सव ओणम (थिरुवोणम) के पावन अवसर पर अधिकांश राज्यों में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

 रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अवकाश राज्य सरकारों द्वारा जारी वार्षिक राजपत्रित (Gazetted) और सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर के तहत प्रभावी होगा. यह भी पढ़ें: School Holiday 31 July 2026: भारी बारिश के अलर्ट के बीच क्या आज बंद रहेंगे स्कूल? जानिए राज्यवार अपडेट

ईद-ए-मिलाद और ओणम पर राज्यवार अवकाश की स्थिति

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस (रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख) के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले मिलाद-उन-नबी के मौके पर देश के कई प्रमुख राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित है:

निजी और केंद्रीय विद्यालयों के अपने नियम

हालांकि अधिकांश राज्यों में यह एक अनिवार्य या राजपत्रित अवकाश है, लेकिन कुछ राज्यों (जैसे हरियाणा) में इसे प्रतिबंधित/वैकल्पिक अवकाश की सूची में भी रखा गया है.

अगस्त के आखिरी सप्ताह में छुट्टियों की झड़ी

अगस्त का अंतिम सप्ताह छात्रों के लिए छुट्टियों भरा रहने वाला है:

Share Now