देश

Breaking: हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत-कई घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है.

Breaking: हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत-कई घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर
Haryana Accident | X

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है. यह हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों का दावा है कि बस चालक नशे की हालत में था.

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. पांच बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत गंभीर थी. जिसने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया और मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 6 हो गई.

जानकारी के मुताबिक, यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जिसमें लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे. बताया गया है कि आज सरकारी छुटी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था. बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2024 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).