School Assembly News Headlines for 7 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 7 मई की टॉप खबरें; देश, दुनिया और खेल जगत की ताजा जानकारी
छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं.
School Assembly News Headlines for 7 May 2025: अगर आप 7 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां आपको देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी कुछ बड़ी और ताजा खबरें मिलेंगी, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ मंच से पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं. तो चलिए, 7 मई 2025 (Today's Hindi News Headline for School Assembly) की असेंबली की शुरुआत करते हैं दिन की इन मुख्य सुर्खियों से.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- देशभर के 250 से अधिक जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल, युद्ध में बचने के तरीके सिखाए जाएंगे.
- पूर्व डिप्लोमैट सैयद अकबरुद्दीन बोले- UNSC में पाकिस्तान को नहीं मिला समर्थन, भारत की कूटनीतिक जीत.
- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दर्दनाक बस हादसा, दो की मौत, 25 यात्री गंभीर रूप से घायल.
- J-K के पुंछ सेक्टर में LoC के पास सेना ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक.
- पहलगाम की बैसरन घाटी में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क.
- राजस्थान: भांजे की शादी में 21 करोड़ का मायरा, 1 किलो सोना, पेट्रोल पंप, 210 बीघा जमीन, 1.51 करोड़ रुपये कैश दिया.
- J&K: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अनंतनाग से 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला.
- भारत ने दो बांधों से रोका चिनाब का पानी, पाकिस्तान में नदी का लेवल रिकॉर्ड स्तर पर गिरा.
- 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करेगा US, अमेरिकी हाउस स्पीकर का बड़ा बयान
- पहलगाम हमले पर अमेरिका ने तो लताड़ा ही, चीन ने भी नहीं दिया साथ... UNSC में पाकिस्तान की हुई फजीहत.
- हार्वर्ड पर ट्रंप की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली अरबों डॉलर की सरकारी मदद पर लगाई रोक.
- इंडोनेशिया में मृत्युदंड झेल रहे तीन भारतीयों को दी गई काउंसलर मदद, सरकार ने दिल्ली HC को दी जानकारी.
- रूस: विक्ट्री डे से पहले रूस में यूक्रेनी हमले से बढ़ी हलचल, मॉस्को के चारों हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद.
- रूस से इसी महीने भारत आ जाएगा जंगी जहाज तमल; नेवी की ताकत बढ़ेगी.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- बुधवार को IPL 2025 में कोलकाता और चेन्नई का मुकाबला.
- कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला.
- ईशान किशन ने अपने नाम किया महारिकॉर्ड, एक पारी में चार कैच लेकर की एमएस धोनी की बराबरी.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
Tags
5 News Headlines for School Assembly
News for School Assembly
News for School Assembly in Hindi
news headlines
News Headlines for School Assembly in Hindi
news today
School Assembly News Headlines
School Assembly News Headlines Today in Hindi
Today School Assembly News
Today News in Hindi for School Assembly
Today's Hindi News Headline for School Assembly
Today's News in Hindi For School Assembly
आज के स्कूल असेंबली समाचार
स्कूल असेंबली के लिए समाचार
स्कूल असेंबली समाचार
स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां
संबंधित खबरें
Mahashivratri 2026: देशभर में 'हर-हर महादेव' की गूंज, गृहमंत्री अमित शाह-सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Mumbai Local Mega Block: 15 फरवरी को सेंट्रल, हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर रेल सेवा होगी प्रभावित, घर से निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल
असम को बड़ी सौगात: पीएम मोदी आज डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली 'इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा' का करेंगे उद्घाटन
नाशिक के आराई गांव में 'एआई भूत' का खौफ: पुलिस ने किया पर्दाफाश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
\