School Assembly News Headlines for 28 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 28 मई की प्रमुख खबरें, जानें देश, दुनिया और खेल जगत के ताजा अपडेट्स
यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 28 मई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.
School Assembly News Headlines for 28 May 2025: अगर आप 28 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें. यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 28 मई 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- 29 मई को पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, 30 मई को कानपुर में होगी रैली.
- कश्मीर में पर्यटन को फिर से शुरू करने की कोशिश जारी है: पहलगाम में बोले CM उमर अब्दुल्ला.
- आईटीआर को लेकर बड़ी खबर, अब 15 सितंबर तक कर सकेंगे दाखिल.
- भारत में कोरोना...ओमिक्रॉन के 4 सब-वैरिएंट मिले.
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF की स्ट्राइक में पाकिस्तान की 72 चौकियां हुई थीं तबाह.
- बुधवार को जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट.
- दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री.
- लालू परिवार में खुशखबरी, तेजस्वी यादव और राजश्री बने पेरेंट्स, घर आया नन्हा राजकुमार.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- क्लास मिस की या कोर्स छोड़ा तो वीजा खत्म! अमेरिका की भारतीय समेत पूरी दुनिया के छात्रों को सख्त चेतावनी.
- ईरान पहुंचे शहबाज शरीफ, भारत के साथ शांति वार्ता करने की इच्छा जताई.
- बलूचिस्तान के बाद अब पाकिस्तान में 'सिंधुदेश' की मांग; शांत आंदोलन से अब धधकने को तैयार.
- भारत से मुंह की खाने के बाद ईरान की दहलीज पर पाकिस्तान, India को लेकर शहबाज-मुनीर को खामेनेई ने दिखाया ठेंगा.
- ट्रंप की दो टूक, ‘भारत में बनाइए iPhone, लेकिन अमेरिका में बेचने पर लगेगा टैक्स’
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- IPL 2025 में बुधवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबला.
- IPL फाइनल में मौजूद रहेंगे ऑपरेशन सिंदूर के हीरो.
- ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए IPL के समापन समारोह में सशस्त्र बलों को सम्मानित करेगा BCCI.
- IPL2025: 'टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई... मुंबई इंडियंस की हार पर भड़के हार्दिक पांड्या.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

