देश

School Assembly News Headlines for 23 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 23 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स

अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 23 अप्रैल 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं.

School Assembly News Headlines for 23 April 2025: स्कूल असेंबली के लिए 23 अप्रैल के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 23 April 2025: अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 23 अप्रैल 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं. यह समाचार देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी हैं, जिन्हें आप अपनी असेंबली में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं. तो चलिए, 23 अप्रैल 2025 (Today's Hindi News Headline for School Assembly) की असेंबली की शुरुआत करते हैं दिन की इन मुख्य सुर्खियों से.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • पहलगाम आतंकी हमला: एक शख्स की मौत, 12 घायलों में से 4 की हालत गंभीर.
  • पहलगाम आतंकी हमला: PM मोदी ने अमित शाह से घटनास्थल का दौरा करने को कहा.
  • पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए.
  • पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान.
  • UPSC के नतीजे घोषित, प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर, दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल.
  • अमित शाह 22 अप्रैल को 'सेव अर्थ कॉन्क्लेव' का करेंगे उद्घाटन.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • ट्रंप और हार्वर्ड में लड़ाई तेज, यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति की सरकार पर ही किया केस.
  • रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने को पूरी ताकत लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, लंदन में होने जा रहा महासम्मेलन.
  • यूक्रेन से जंग के बीच पहली बार नरम पड़े रूस के राष्ट्रपति पुतिन, करने लगे शांति की बात.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • बुधवार को IPL 2025 में हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला.
  • राजस्थान रॉयल्स पर लगे फिक्सिंग के आरोप, 2 मैचों में हार पर उठे सवाल.
  • मैच फिक्सिंग के आरोप पर राजस्थान रॉयल्स का एक्शन, बड़े अधिकारी पर कार्रवाई की मांग.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).