देश

School Assembly News Headlines for 12 June 2025: देश और दुनिया सहित खेल जगत के ताजा अपडेट्स; नोट कर लें स्कूल असेंबली के लिए 12 जून की प्रमुख खबरें

यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें.

School Assembly News Headlines for 12 June 2025: देश और दुनिया सहित खेल जगत के ताजा अपडेट्स; नोट कर लें स्कूल असेंबली के लिए 12 जून की प्रमुख खबरें
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 12 June 2025: अगर आप 12 जून 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोजाना की बड़ी घटनाओं से अवगत रहें. यह मुख्य समाचार न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगे, बल्कि आपकी सामान्य जानकारी को भी मजबूत करेंगे. तो आइए, 12 जून 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम समेत सभी 5 आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए.
  • दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट.
  • ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज, PAK के लिए जासूसी का है आरोप.
  • बेंगलुरु भगदड़: RCB के मार्केटिंग हेड की जमानत अर्जी पर गुरुवार को आएगा फैसला.
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्यारे को हो फांसी, मीडिया से बोले सोनम के भाई.
  • सोना 820 रुपये बढ़कर 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.
  • केरल में मानसून हुआ फिर सक्रिय; आईएमडी ने चार जिलों के लिए जारी किया अलर्ट.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • अब ट्रंप दुनिया पर लगा सकेंगे मनचाहा टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की जीत.
  • ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में कर्फ्यू का ऐलान.
  • Los Angeles Protests: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बिगड़े हालात, सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का भारी बवाल.
  • चीन और यूएस के बीच ट्रेड डील हुई फाइनल.
  • ताइवान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • ICC Hall of Fame: आईसीसी ने MS Dhoni को दिया बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में किया शामिल.
  • RCB की जीत का वीडियो क्यों हटाया गया? BCCI और IPL पर भड़के विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ.
  • बेंगलुरु भगदड़ः 12 जून को होगी अगली सुनवाई, सीलबंद लिफाफे में जवाब देंगे AG.
  • IPL के बाद तिलक वर्मा भी चले इंग्लैंड, काउंटी चैम्पियनशिप में दिखाएंगे जलवा.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).