Satta Matka: जुआ खेलने के लिए आंखों में लगाते थे केमिकल लेंस, पत्ते बांटते ही समझ लेते थे पूरा गेम; Rajkot Police ने हाईटेक सट्टेबाजों का किया पर्दाफाश
गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने जुए की दुनिया में हो रही हाईटेक ठगी की पोल खोल दी है.
Gambling New Trick to Earn Money: गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने जुए (Satta Matka) की दुनिया में हो रही हाईटेक ठगी की पोल खोल दी है. अब तक आप ने कार्ड की बाजी में हाथ की सफाई सुनी होगी, लेकिन अब ठग आंखों में कैमिकल वाले लेंस लगाकर दूसरों के पत्ते पढ़ लेते हैं और मोबाइल फोन से गेम (Online Gambling) का पूरा गणित निकाल लेते हैं. राजकोट क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स के घर पर छापा मारा, जिसका नाम विपुल पटेल बताया जा रहा है. इस रेड में पुलिस को जुए में इस्तेमाल होने वाले हाईटेक गैजेट्स का बड़ा जखीरा मिला.
पुलिस ने मौके से 75 खास किस्म के कैमिकल लगे लेंस, 4260 सॉफ्ट कॉन्टेक्ट लेंस, चार फ्लाई ब्लूटूथ डिवाइस, चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 2.70 लाख रुपये की नकदी जब्त की है.
जुए से पैसा कमाने का नया तरीका
जुए में ऐसे होती है हाईटेक ठगी
ये ठग जुए में जीतने के लिए कैमिकल वाले कार्ड लेंस का इस्तेमाल करते हैं, जिसे मोबाइल फोन स्कैन करता है. इसके बाद मोबाइल से ब्लूटूथ के जरिए साथी को तुरंत जानकारी भेज दी जाती है कि कौन सा खिलाड़ी जीतेगा. इतना ही नहीं, जो लेंस आंखों में लगाए जाते हैं, उनकी मदद से सामने वाले के कार्ड भी साफ नजर आते हैं.
यानि खिलाड़ी को पत्ते बांटते ही पूरा खेल सामने दिखने लगता है. ये ठग न सिर्फ अपने पत्ते पहचानते हैं, बल्कि सामने वाले के कार्ड भी देख लेते हैं और उसी हिसाब से दांव लगाते हैं.
ये गैजेट्स कहां से मंगवाए गए? जांच शुरू
पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये गैजेट्स कहां से मंगवाए गए और कितने लोग इसमें शामिल हैं.
तकनीक का ये दुरुपयोग न सिर्फ जुए को खतरनाक बना रहा है, बल्कि ईमानदार खिलाड़ियों के लिए भी धोखे का जाल बन गया है.